फोटो 31: सोनीपत के गांव सिवानामाल में आंधी की वजह से गिरा ट्रांसफार्मर व पेड़। स्रोत: बिजली निग
गोहाना। क्षेत्र में रविवार रात को बारिश के साथ आई आंधी से कई जगह खंभे गिरने से ट्रांसफार्मर और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते लगभग 14 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
पांच दिन में दो बार आई आंधी व बारिश से क्षेत्र में 76 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गांव सिवाना माल में तार पर पेड़ गिरने से 12 खंभे गिर गए। इसके अलावा विभिन्न गांवों में 10-12 खंभे गिरने की सूचना है। इससे सिवानामाल, गंगाना व आसपास के गांवों में बिजली बाधित रही।
कार्यकारी अभियंता राज सिंह ने कहा कि रविवार रात जिन लाइनों पर नुकसान हुआ, उनका सर्वे करवाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। कृषि फीडरों पर जल्द लाइनों को भी ठीक करा दिया जाएगा।