फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। राहगीर की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव कबलाना निवासी संत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर सिसाना से खरखौदा की तरफ जा रहे थे। जब वह एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आए कार सवार ने बाइक सवार व्यक्ति और महिला को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। कार चालक एक बार रुकने के बाद भाग गया। वह राहगीरों की मदद से घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उन्हें पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। उनकी पहचान रोहतक के गांव धामड़ निवासी वजीर व फूलो के रूप में हुई। चिकित्सक ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। फूलो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें