फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के 12 संक्रमित मिले, सेवली में चिकनगुनिया का मरीज मिला

Wed, 20 Nov 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37. सोनीपत की एक कॉलोनी में पानी से भरे ड्रम में लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। स्रो
विज्ञापन
जिले में डेंगू के केस कम नहीं हो रहे। मंगलवार को डेंगू के 12 संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 422 तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को गांव सेवली में चिकनगुनिया का मरीज मिला है।
विज्ञापन

डेंगू नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार घर-घर सर्वे किया जा रहा है। बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से फॉगिंग कराने का दवा किया जा रहा है। डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में लगातार बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें बंदेपुर, देवनगर, जीवन नगर, बढ़खालसा, नांगल, साईंपुरम, विशाल नगर, ऋषि कॉलोनी, जुआं, साईं मंदिर, भरतपुरी, बाबा कॉलोनी में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है।
-
जिले में मंगलवार को डेंगू के 12 नए संक्रमित मिले हैं और गांव सेवली में चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। स्वास्थ्य कर्मी लगातार घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें