फोटो 05- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर के दौरान लोगाें की शिकायत
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को सोनीपत के रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय, गोहाना नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका कार्यालय में शिविर लगाए गए। नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर में 12 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें से अधिकारी एक का भी मौके पर समाधान नहीं कर सके। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार के निर्देशन में एसडीओ अभिषेक ने शिकायतों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश दिया। शिविर में सोमवार को प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र व पानी निकासी संबंधी शिकायतें आईं। शिविर में एसडीओ मंजीत, सहायक सोनू, लेखाकार सुनील हुड्डा व फॉरमैन रमेश मौजूद रहे। वहीं गोहाना नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।