फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंच पर बैठने को लेकर विवाद में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपलीखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर हुई घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें एक की देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पिपलीखेड़ा निवासी समीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। उसका छोटा भाई इमरान इसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। कुछ दिन पहले उसके भाई इमरान का उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बेंच पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने भाई इमरान के साथ स्कूल से बाहर निकले तो उसके भाई इमरान के सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिल कर हमला कर दिया। आरोप है कि इमरान के साथ पढ़ने वाले छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, बचाव में समीर को भी चाकू मार दिए। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया। उन्हें गन्नौर सीएचसी में ले जाया गया। जहां से उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसके छोटे भाई इमरान की मौत हो गई। समीर का आरोप है कि झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपी छात्र ने अपने साथियों के संग मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
छात्रों के झगड़े में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घायल समीर की शिकायत पर उसके भाई के सहपाठी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें