फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा कर जीतने पर भूल जाती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा कर जीतने पर भूल जाती है सरकार: केजरीवाल
विज्ञापन

-थाना कलां में शहीद नरेंद्र के परिवार को केजरीवाल ने सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वादे के अनुसार बुधवार को थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्म्म्मान राशि का चेक सौंपा। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी जल्द देने की बात कही गई है। वहां सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तान को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हर कोई पार्टी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा करती है, लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार बनने पर उस वादे को भूल जाती है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दोपहर थाना कलां में पहुंचकर सबसे पहले शहीद नरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनके बेटे मोहित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा और शहीद की पत्नी से मुलाकात की। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र सिंह की शहादत के सामने 1 करोड़ रुपये कुछ नहीं है, लेकिन इस सम्मान से उनके परिवार वालों को लगेगा कि देश ने हमारा साथ दिया। सीएम ने कहा कि हमारा देश इतना कमजोर नहीं कि हम पाकिस्तान को जवाब नहीं दे सकें। आखिर कब तक हमारे बच्चे, हमारे मां-बाप, हमारे परिवार के लोग इस तरह से शहादत देते रहेंगे। पाकिस्तान के मुद्दे पर सभी पार्टियां एकजुट हैं, लेकिन उसके बावजूद उसे जवाब नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

--
हर प्रदेश व केंद्र की सरकार को एक करोड़ देने की नसीहत
सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम राजनीति में नहीं आये थे। उस समय देखते थे कि क्रिकेटर सेंचुरी मार देता था तो उसे कोई एक करोड़ देता था, कोई दो करोड़ देता था। लेकिन जब कोई शहीद होता था तो उसके परिवार वालों को कोई एक करोड़ रुपये देने वाला नहीं था। कहा कि एक समय में दिल्ली पुलिस में शहीदों की विधवाओं को सिलाई मशीन दी जाती थी। वहीं गुजरात में शहीदों के परिवार को 1 लाख रुपये दिए जाते थे। कहा कि उसी समय फैसला लिया था कि वह किसी लायक होंगे तो सबसे पहले शहीदों के परिवारों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस कारण ही 49 दिन वाली सरकार के समय ही शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा कर दी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह अन्य प्रदेशों व केंद्र सरकार को शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देनी चाहिए।
नौकरी के लिए एलजी को लिखा गया, दोबारा लिखा जाएगा
शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने के वादे पर कहा कि दिल्ली में नौकरी देने की पूरी पावर एलजी के पास है। वह नरेंद्र सिंह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए एलजी को लिख चुके हैं और अब वह दोबारा से पत्र लिखेंगे, जिससे जल्द से जल्द नौकरी मिल सके। इसके अलावा कहा कि उनके नए कानून के आधार पर कई अन्य शहीदों के परिवारों को सम्मान राशि दी जानी है जो जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन

शहीद के बेटे ने दिल्ली व हरियाणा सरकार की मदद को सराहा
शहीद नरेंद्र सिंह के बेटे मोहित ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनसे किया हुआ हर वादा पूरा किया है। उनको उम्मीद है कि नौकरी का वादा भी जल्द पूरा हो जाएगा। मोहित ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल हर समय उनके परिवार के साथ खड़े हुए हैं। वहीं हरियाणा सरकार को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार ने भी 50 लाख रुपये पहले ही दिए थे और परिवार के एक सदस्य की नौकरी की प्रक्रिया भी चल रही है। वह भी जल्द पूरी हो जाएगी। शहीद नरेंद्र की पत्नी संतोष ने भी दिल्ली सरकार व हरियाणा सरकार के हर संभव मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें