फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति को बंधक बनाकर कार, मोबाइल व 75 हजार लूट मामले के आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योगपति को कार में बंधक बनाकर कार, मोबाइल व 75 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों का काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बवाना का रहने वाला सुनील, सोनीपत के सुदामा नगर का शिवा उर्फ शांति, शंकर उर्फ आशीष उर्फ भोला, गांव रोहट निवासी सुरेंद्र उर्फ काला व खेड़ी मनाजात निवासी सुमित उर्फ मौली हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुध विहार निवासी रमेश जैन ने 17 मई को कुंडली पुलिस को बताया था कि वह अपने उद्योग के सिलसिले में पानीपत गया था। वहां से दिल्ली लौटते समय वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आ गया था। इसी बीच एक स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी थी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता तीन युवक कार से उतरे और उसे जबरन कार की चालक सीट से उतारकर पिछली सीट पर डाल लिया था। उनमें से दो युवक उसके दोनों तरफ बैठ गए थे और तीसरा उसकी कार को चलाने लगा था। कार में उसे घूमाने के बाद बदमाश उसे दिल्ली के पंजाब खोड़ गांव के पास उतारकर उसकी कार, मोबाइल व 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद रमेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए में नियुक्त एएसआई मंदीप कुमार की टीम ने लूट के पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


कार व नकदी लूट के आरोपियों को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे से पूछताछ की जा रही है। जिससे उद्योगपति से हुई लूट के सामान व नकदी को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदीवर, सीआईए, प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें