फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने छापे मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने शहर के कई हिस्सों में छापा मारते हुए संदिग्ध पाए गए बिजली के मीटरों को सील किया गया। जिनकी रोहतक स्थित लैब में जांच करवाई जाएगी, जांच में मीटरों में फाल्ट पाए जाने पर निगम की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान टीम की तरफ से कम लोड लेकर ज्यादा लोड प्रयोग में लाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनके मीटरों को सील किया गया। खरखौदा शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों पर बिजली निगम विजिलेंस की टीम ने छापेमारी इस दौरान टीम की तरफ से जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए दो उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को सील कर लिया गया। इसके साथ ही तीसरी कार्रवाई में टीम ने शहर के दिल्ली चौक बाईपास पर एक आरओ वाटर सिस्टम पर छापा मारा। जहां पर घरेलू मीटर से आरओ वाटर सिस्टम चलाया जा रहा था। जिस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई को टीम अमल में लाया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ मनदीप सिंधू ने बताया कि छापे के दौरान टीम को संदिग्ध लग रहे बिजली मीटरों को सील किया जा रहा है। सील किए गए मीटरों को रोहतक स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां पर उनकी जांच होगी। इस दौरान एसडीओ संदीप भारद्वाज, जेेई संजय, जेई अजीत, एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल जोगिंद्र, विकास व अनूप की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें