जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 110 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एचएसआईआईडीसी बड़ी में 16 व गांव बढ़मलिक में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7743 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 166 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 6443 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1256 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गन्नौर के रामनगर में दो, गन्नौर में एक, गांधी नगर में दो, किशनपुरा में तीन, शास्त्री नगर में एक, पटेल नगर में एक, अशोक नगर में एक, शास्त्री नगर सोनीपत में एक, गोहाना में एक, मेन बाजार गोहाना में एक, सिक्का कालोनी में एक, न्यू जीवन नगर में एक, जीवन नगर में एक, सेक्टर-23 में दो, ऋषि नगर सोनीपत में एक, जवाहर नगर सोनीपत में एक, बीसवांमील में एक, बहालगढ़ सोनीपत में दो, टीडीआई कुंडली टस्कन सिटी में एक, महलाना रोड पर एक, इंदिरा कालोनी बहालगढ़ में एक, मयूर विहार सोनीपत में एक, टीडीआई किंग्सबरी में एक, ब्रह्म कालोनी में एक, सेक्टर-12 में तीन, बत्रा कालोनी में दो, काठ मंडी रोड पर दो, राम गली बरोदा रोड गोहाना में एक, सेक्टर 14 में एक, मुरथल विवि में एक, दहिया कालोनी में एक, ज्ञान नगर में एक, सेक्टर-15 में एक और रामनगर सोनीपत में एक नया मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के तहत खरखौदा वार्ड 6 में एक, गोपालपुर में एक, बरोणा में एक, पुरखास में एक, अगवानपुर में एक, पांची गुजरान में एक, दतौली में एक, रभड़ा में एक, कोहला में एक, बुसाना में एक, मुगलपुरा गोहाना में दो, भोगीपुर में एक, जठेड़ी में दो, राई में दो, रामनगर राई में एक, मुरथल में एक, भिगान में एक, नांगल कलां में एक, ककरोई में एक, गढ़ी बाला में एक, सिरसाढ़ में दो, खानपुर रोड पर एक, अहीर माजरा में एक और परढ़ाना में एक के अलावा दो अन्य मरीज मिले हैं।