फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल लूट का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माहरा स्थित पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से नकदी और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के शामली का रहने वाला जोगिंद्र है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात के दौरान दो आरोपियों को पंप संचालक ने पीछा कर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

आर्य नगर सोनीपत निवासी परीक्षित ने मोहाना पुलिस को बताया कि धर्म सिंह केएसके के नाम से उनका माहरा गांव में पेट्रोल पंप है। 10 जुलाई 2019 को दोपहर करीब 12 बजे अपने पिता मांगेराम व सेल्समैन बिजेंद्र निवासी गांव सांदल खुर्द व हरजीत निवासी गांव चिटाना के साथ पंप पर मौजूद था। इस बीच पंप पर दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए थे। पेट्रोल लेने के बाद एक आरोपी ने सेल्समैन बिजेंद्र पर पिस्तौल तानकर 3780 रुपये व मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद वह पंप से भाग गए थे। उसे मामले का पता लगा तो सेल्समैन को गाड़ी में बैठाकर आरोपियों का पीछा कर गांव जुआं के पास से यूपी के शामली निवासी दीपक व धर्मवीर को काबू कर लिया था। उनसे लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हो गई थी। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। दो अन्य आरोपी अभी फरार थे। अब एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने एक आरोपी जोगिंद्र को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें