फोटो : सोनीपत में बने परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा ली गई। कुल 1013 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवाए।
उन्होंने केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ते ने अन्य संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से गठित सात उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विशेषकर जिले के संवेदनशील आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी गई। संवाद