फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को खेती के नए तरीके बताए

Thu, 12 Mar 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
वैज्ञानिक और किसान संवाद कैंप डॉ परमिंदर किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। उप मंडल कृषि अधिकारी कार्यालय गोहाना में वैज्ञानिक और किसान संवाद शिविर लगाया गया। इसमें अनुसूचित जाति के 40 किसानों ने भाग लिया। उपमंडल कृषि अधिकारी गोहाना डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को विभाग की अनुसूचित जाति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत के वरिष्ठ विस्तार विशेषज्ञ डॉ. परमिंदर सिंह ने किसानों को खेती में बहीखातों का महत्व, किसान क्रेडिट कार्ड, फसलों की सही बिक्री, प्राकृतिक खेती और खेती में नए काम शुरू करने की जानकारी दी।

डॉ. परमिंदर सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में किसानों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सहायता सामग्री भी दी जाती है।
विज्ञापन


किसानों को सिलाई-कढ़ाई, अचार-मुरब्बा बनाना, जैम तैयार करना, स्प्रे तकनीक और बेकरी जैसे कामों की ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि किसान खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी भी बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें