फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

368 चालक काम पर वापस लौट चुके, निजी बसों का एग्रीमेंट नहीं होगा निरस्त: कृष्ण लाल पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन मंत्री ने कहा कि आम लोगों को सुविधा देने के लिए किया है 700 बसों को लेने का फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इस समय में 33 लाख लोगों के लिए रोडवेज बेड़े में बसों की जरूरत है, लेकिन केवल 10-11 लाख लोगों को ही रोडवेज की सुविधा उपलब्ध हो रही हैं। इस कारण ही 700 निजी बसों को चलाने का फैसला लिया गया है, जिनमें बस मालिक का चालक होगा और परिचालक विभाग का होगा। परिवहन मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 368 रोडवेज चालक हड़ताल से वापस काम पर लौट चुके है तो लगभग 2300 बस सड़कों पर चल रही है। मंत्री ने हड़ताल पर चल रहे कर्मियों को लेकर कहा कि उनके लिए बातचीत के रास्ते खुले है और वह किसी भी समय बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग के बाद बातचीत करते हुए कहा कि 700 बसों में से 500 का एग्रीमेंट सरकार कर चुकी है और उसे कैंसिल करना अब मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग के दौरान भी सरकार यह साफ कर चुकी है कि अगर इसमें किसी भी तरह की दिक्कत है तो इसकी विजिलेंस से जांच करवाई जा सकती है। कहा कि कर्मचारियों को प्रदेश के लोगों के हित के लिए जल्द से जल्द काम पर आना चाहिए। आउटसोर्स पर भर्ती चालकों के लगातार हादसे करने पर मंत्री ने कहा कि इतने बड़े बेड़े में पहले भी घटनाएं होती रहती थी, लेकिन इसपर ध्यान दिया जाना चाहिए। हर चालक को संबंधित जीएम ट्रायल के बाद भर्ती कर रहे है। वहीं शनि मंदिर के पास बस को आगे-पीछे करके आरयूबी के नीचे फंसाकर जाल तोड़ने के मामले में मंत्री ने जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें