फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर 15 नवंबर के बाद फिर शुरू होगा इनेलो का आंदोलन : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। इनेलो इस मुद्दे पर कई स्तर पर आंदोलन कर सरकार को चेता चुकी है। उसके बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। जिसके चलते अब 15 नवंबर के बाद फिर से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन से सरकार को नहर के निर्माण के लिए बाध्य किया जाएगा। अब इनेलो सरकार आर-पार की लड़ाई करने की तैयारी में है।
वह रविवार को सोनीपत में इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले बाइकों के काफिले के साथ खुली जीप में सवार कर उन्हें सभास्थल तक लाया गया। इसमें युवाओं ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बावजूद केंद्र की सरकार एसवाईएल नहर का निर्माण नहीं करवा रही है। इसके लिए इनेलो ने जेल भरो आंदोलन, दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचना व धरने प्रदर्शन किए हैं। अब 15 नवंबर के बाद एसवाईएल के लिए बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा। ताकि केंद्र सरकार हरियाणा के लिए एसवाईएल का निर्माण करवाने पर मजबूर हो जाए।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की लहर है। वर्तमान में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर फेंकना चाहती है, तो कांग्रेस को सत्ता के नजदीक भी जाने देना नहीं चाहती। इनेलो के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था में प्रदेश में इनेलो की जीत की लहर कांग्रेस पचा नहीं पा रही, वहीं भाजपा की नींद उड़ गई है। इसलिए अनेक तरह के षड्यंत्र रचने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन जनता ने हमेशा इनेलो पार्टी को संगठित रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह घर-घर जाकर इनेलो की नीति का प्रचार करें और भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लोगों को बताएं ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, बिग्रेडियर ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र छिक्कारा, रामकिशन तुषीर, बसपा जिलाध्यक्ष सतबीर रंगा, युवा नेता ललित पंवार, राजकुमार सैनी, फूल सिंह चौहान, हरिप्रकाश मंडल, बालकिशन शर्मा, कृष्ण मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस छोड़ थामा इनेलो का दामन
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शहर के वार्ड सात से पूर्व पार्षद संजय शर्मा, संतोष देवी पूर्व पार्षद, सीमा गोयल, अतुल मलिक भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। इसके साथ ही विजय वर्मा, देवकी नंदन, राजवंती बाल्याण, रोहित, हवा सिंह वर्मा, कर्ण सिंह, नीता देवी, बबली, सुंदर सहित अन्य सैकड़ों लोग भाजपा, कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। इनेलो में आने पर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने इनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही पार्टी में इन्हें पूरा सम्मान देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें