फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10.15 किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गांव चटिया औलिया से चटिया देवा रोड पर बने गड्ढे। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। खस्ताहाल गांव चटिया औलिया से चटिया देवा रोड का जल्द पुनर्निर्माण शुरू होने से वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

10.15 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण पर 5.32 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विभाग ने कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर अलॉटमेंट की मांग की है। करीब 20 दिन में सड़क का पुनर्निर्माण शुरू होने से पांच गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण राजकुमार, राममेहर, नवीन कुमार, सुभाष व प्रताप सिंह ने बताया कि चटिया औलिया से चटिया देवा रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में खस्ताहाल सड़क के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। ग्रामीण काफी समय से सड़क सुधार की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें