फोटो 28: सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त सुशील सारवान को ज्ञापन सौंपते गोशाला महासंघ के पदाधिका
- फोटो : samvad
गन्नौर। गढ़ी केसरी श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला के प्रधान व गोशाला महासंघ के जिलाध्यक्ष सतपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सुशील सारवान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें महासंघ के पदाधिकारी कृष्ण राठी, जिला महासचिव रामेश्वर छौक्कर ने बताया कि प्रदेश की कई गोशालाएं हरे चारे के लिए मिलने वाली अनुदान राशि के अभाव में संकट झेल रही हैं। 1 अगस्त 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की अनुदान राशि अब तक जारी नहीं हुई है। 1 जनवरी से 31 मार्च तक की दूसरी किस्त भी लंबित है। चारे और दवाइयों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गोशालाओं के संचालन में भारी कठिनाई आ रही है। चारे की कमी के चलते कई गोशालाएं बाहरी सहयोग पर निर्भर हो गई हैं, जिससे गोसेवा बाधित हो रही है।