फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार कॉलोनियों के 10 हजार लोग पी रहे दूषित पानी, शिकायत करने पर भी नहीं जाग रहे निगम अधिकारी

Thu, 08 Jan 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के सेक्टर-3 के पास रैनीवेल लाइन से लीक हो रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 18 लोगों की मौत होने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। सोनीपत शहर में कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही। इसको लेकर लोगों ने अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव जाजल के पास यमुना से शहर में आ रही रेनीवाल लाइन सेक्टर-3 के पास लीक हो रही है। निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण पीने का पानी बहालगढ़ रोड के किनारे बह रहा है तो शहर के पश्चिमी क्षेत्र की चार कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र की लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह काॅलाेनी व इंद्रा कॉलाेनी में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कॉलोनी वासियों की तरफ से अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है पर समस्या जस की तस बनी हुई है।
काॅलोनीवासी अनिल, मोनिका, नवीन, सुरेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। निगम प्रशासन की ओर से सीवर लाइन की बेहतर सफाई नहीं की जा रही है जिसकी वजह से दूषित पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिसकी वजह से लोगों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल हो रही है।
अधिकारियों के पास बार-बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी अधिकारियों की तरफ से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। लाइन को बेहतर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

-
शहर में यह है स्थिति
-नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,35,757 भवन व प्रतिष्ठान है।
- 51 हजार भवन व प्रतिष्ठान मालिकों ने पेयजल व सीवर कनेक्शन ले रखे हैं।
- 84,757 भवन मालिकों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं।
- शहर में 55 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है।
- शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना नदी के जाजल रेनीवाल से 40 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है।
- शहर के पश्चिमी क्षेत्र में ककरोई स्थित पश्चिमी यमुना नहर से 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है।
- नहरी पानी को सप्लाई करने से पहले ककरोई रोड पर निर्मित प्लांट से पानी का शोधन किया जाता है।
- नगर निगम ने वर्ष 2022 में सर्वे करके 80 हजार कनेक्शन अवैध चिह्नित किए थे।

-
शहर में सीवर समस्या के समाधान के लिए लहराड़ा से ककरोई रोड मिनी बाईपास पर 84 लाख रुपये से डिस्पोजल बनाया जाएगा। लहराड़ा कम्युनिटी सेंटर पर बनने वाले डिस्पोजल पंप से कालूपुर गांव और बाबा कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था बेहतर और सुदृढ़ होगी। यहां से पानी को ककरोई रोड एसटीपी पर भेजा जाएगा। मिनी बाईपास सीवरेज डिस्पोजल से ककरोई एसटीपी तक सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके पास पेयजल आपूर्ति बेहर हो जाएगी। -देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम
वर्जन
सेक्टर-3 मोड़ के पास बहालगढ़ रोड पर रेनीवाल लाइन लीक होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारी को भेजकर लाइन की जांच कराई जाएगी। इसके बाद लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें