गोहाना। लंबित इंतकालों एवं जमाबंदी के समाधान के लिए 31 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को सोनीपत रोड स्थित उपमंडलीय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें इंतकाल दर्ज एवं जमाबंदी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने बताया कि इंतकाल और जमाबंदी के लिए आवेदनकर्ताओं को अपने सभी कागजात मौके पर ही प्रस्तुत करने होंगे। संवाद