फोटो 36: सोनीपत के जीटी रोड गन्नौर स्थित ऋषि चैतन्य आश्रम में शिविर के दौरान साधकों को योगाभ्या
- फोटो : संगठन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित ऋषि चैतन्य आश्रम में आनंदमूर्ति गुरुमां के सान्निध्य में पांच दिवसीय ध्यान साधना शिविर का आयोजन हुआ। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और पुणे से करीब 1000 साधकों ने भाग लिया।
14 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के साधकों ने गहन साधना का अनुभव किया। प्रतिदिन के कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु मंदिर में गुरु वंदना और आरती से हुई। इसके बाद योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्रों के माध्यम से साधकों ने तन-मन में ऊर्जा का संचार किया।
आनंदमूर्ति गुरुमां के मार्गदर्शन में साधकों ने मौन अभ्यास, संकीर्तन और नाम जप की विधियां सीखीं। सत्संग सत्र में गुरुमां ने आत्म ज्ञान, जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक जागरण पर प्रेरक विचार रखे। समापन सत्र में भजनों की धुन पर सभी साधकों ने नृत्य किया। गुरुमां ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए साधकों को प्रेरित किया।