फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीईटी के दिन तीज पर्व, 45 रोडवेज बसें रिजर्व रखीं

Tue, 22 Jul 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे से रूटों पर जाने के लिए तैयार खड़ी रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर अभ्यार्थियों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। 26 जुलाई को परीक्षा के दिन हरियाली तीज पर्व होने के चलते 45 रोडवेज बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर बस अड्डे से सीईटी परीक्षार्थियों को कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम तक पहुंचाने के लिए शिफ्ट वाइज 304 रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। जिले के परीक्षार्थियों को कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 154 बसें चलेंगी। इसके अलावा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की तरफ से भी 528 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा बस स्टैंड से बसों का संचालन तड़के 4 बजे शुरू होगा। जिले से दो दिन में करीब 40 हजार परीक्षार्थी इन बसों के जरिए कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। प्रत्येक शिफ्ट के परीक्षार्थियों के लिए 304 बसों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज ने बस सुविधा के लिए पंजीकरण प्रारंभ

सीईटी के लिए राज्य परिवहन विभाग सुगम और सुरक्षित यात्रा योजना के तहत अभ्यर्थियों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को एक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होगा जिसमें पूरा नाम, मोबाइल नंबर, रोल नंबर, लिंग, प्रस्थान बिंदु, समाप्ति बिंदु, परीक्षा की तिथि व शिफ्ट तथा यात्रा तिथि की जानकारी देनी होगी।
अभ्यर्थी इस पोर्टल के माध्यम से यह चयन कर सकते हैं कि उन्हें बस सेवा चाहिए अथवा नहीं। यह व्यवस्था परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को सुगमता, सुरक्षा और समय की बचत सुनिश्चित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी https://tinyurl.com/CET-2025-Travel-Registration लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए बसों में यात्रा की तिथि 25 से 28 जुलाई निर्धारित की गई है। इसमें महिला परीक्षार्थी के साथ एक परिजन भी निशुल्क यात्रा कर सकता है।

तीज पर्व के चलते चलाई जाएंगी रोडवेज बसें
तीज पर्व का दौर शुरू हो चुका है। लोग अपनी बहनों को कौथली पहुंचाने में उनकी ससुराल पहुंच रहे हैं। सावन में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। तीज पर्व व सीईटी के चलते रोडवेज अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सोनीपत बस अड्डे पर 30 और गोहाना बस अड्डे पर 15 बसों को रिजर्व रखा गया है। इन बसों को 26 व 27 जुलाई को आमजन के लिए लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य की तरफ जाने में परेशानी न हो।

वर्जनतीज पर्व के चलते 45 रोडवेज बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। 26-27 जुलाई को होने वाले सीईटी के चलते अन्य बसों को परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क चलाया जाएगा। अन्य जिलों से सोनीपत के आसपास शिक्षण संस्थानों में सीईटी देने के लिए आने वाले युवाओं के लिए शटल बस सेवा संचालित की जाएगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें