फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन बुनियाद व सुपर 100 के लिए सौ प्रतिशत हो पंजीकरण

Sun, 23 Nov 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के कथूरा के गांव भैंसवान खुर्द ​​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में खंड स् - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
विज्ञापन
गोहाना। मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 विषय पर शनिवार को कथूरा के गांव भैंसवान खुर्द स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं व 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थी व एक-एक टीजीटी शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने सभी विद्यालयों के प्राचार्य, एबीआरसी, बीआरपी को निर्देश दिए कि खंड कथूरा से 100 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
यह परीक्षा केवल मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 में प्रवेश के लिए ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता के आकलन के लिए है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, कार्यक्रम के विभिन्न पहलू से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। परीक्षा 24 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

हरियाणा सुपर 100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी और परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर जोर दिया गया, जो पिछली कक्षाओं में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें