फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई में 10 सड़कों का कराया जाएगा पुनर्निर्माण, खर्च होंगे 6.90 करोड़ रुपये

Sun, 17 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के राई के गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के पास खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश
विज्ञापन
सोनीपत। हलका राई में कई सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है। इससे वाहन चालक हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं। जल्द ही लोक निर्माण विभाग 10 सड़कों का 6.90 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण करवाएगा। मुख्यालय भेजे गए बजट के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विभाग ने अगस्त के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों के सुधार का कार्य शुरू करवाने का लक्ष्य रखा है।लोक निर्माण विभाग की ओर से राई के अंतर्गत आने वाली 10 सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकाें की आवागमन व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। यह सड़कें काफी समय से मरम्मत नहीं होने के कारण टूट चुकी हैं।



ग्रामीण कई बार विधायक कृष्णा गहलावत व अधिकारियों को शिकायत कर सड़कों का सुधार करवाने की मांग कर चुके हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग ने राई की 10 सड़कों का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने इन सड़कों के पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माण



गांव सफियाबाद से नाहरी
गांव बख्तावर पुर से यमुना नदी



गांव खेवड़ा से चौहान जोशी

गांव प्रीतमपुरा रोड



गांव मच्छरौला से यमुना बांध

गांव औरंगाबाद से अरावरपुर
गांव दीपालपुर से बसौदी
गांव बड़ौली से यमुना नदी

गांव जैनपुर बांध से यमुना नदी

मुख्यालय ने बजट को मंजूरी मिल चुकी है। अगस्त के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें