फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणतंत्र दिवस शिविर के लिए हिंदू कन्या कॉलेज की 10 एनसीसी कैडेट्स चयनित

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित कैडेट्स संग प्राचार
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की 10 एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर 2026-27 की चयन प्रक्रिया के लिए चयन हुआ है। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में चार कैडेट्स का चयन मार्च-पास्ट दल के लिए हुआ, जबकि छह कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

मार्च-पास्ट के लिए चयनित कैडेट पलक, साक्षी, हिमांशी और राखी को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी के शिविर कैट्सी-139, कालपी, अंबाला भेजा गया है। यह शिविर 12 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। कैडेट्स का चयन ड्रिल प्रदर्शन, अनुशासन और शारीरिक दक्षता के आधार पर हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मीनाक्षी, अन्नू, नाजुक, रितिका, मोनिका और टीना का चयन हुआ है। समूह स्तर पर चयन के बाद इन कैडेट्स को निदेशालय स्तर के शिविर में प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा। इसके बाद गणतंत्र दिवस शिविर-2027 के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल और सहायक एनसीसी अधिकारी कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने चयनित कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें