सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में जमकर नकल चली। बोर्ड के अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ खरखौदा खंड का निरीक्षण किया। यहां दो परीक्षा केंद्रों पर 10 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। इनमें एक परीक्षा केंद्र पर नकल के 9 मामले पकड़े गए हैं। यहां 2 बाहरी युवकों को भी पकड़ा गया, जिनके मोबाइल में हाथ से लिखी हुई पर्चियों की फोटो मिली। इन सब के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक को ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन नकल के मामले नहीं रुक रहे। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं रुक रहा। बुधवार को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में जमकर नकल चली। कुंडली स्थित एक परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी समूह बनाकर नकल करते दिखाई दिए। जिसके फोटो वायरल हो गए हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। परीक्षा केंद्र की जांच की जाएगी। नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उडऩदस्ते ने खरखौदा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर किया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर कुल 10 नकल के मामले पकड़े गए। यहां पर बनाए गए परीक्षा केंद्र बी-1 पर 1 और बी-2 पर 9 नकल के मामले पकड़े गए। इसी केंद्र के बाहर 2 युवकों को नकल करवाते हुए पकड़ा गया। इन युवकों के पास मिले मोबाइल की भी जांच की गई। उनके मोबाइल में हस्तलिखित पर्चियां मिली। दोनों को पुलिस के हवाले करते हुए केंद्र अधीक्षक को उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने हेतु निर्देश दिए गए। इसे केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरड़ की जेबीटी संगीता देवी को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।
ईमानदारी से करें ड्यूूटी : एसडीएम
गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने गोहाना गांव चिडाना, शामड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना के परिक्षा केंद्रों सहित कई अन्य परिक्षा केन्द्रों को निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के नकल रहित माहौल को देखते हुए ड्यूटी पर कार्यरत अध्यापकों को निर्देश दिए कि आप इसी प्रकार ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। किसी भी प्रकार की नकल में प्रयोग होने वाली सामग्री का प्रयोग न होने दें।एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
खरखौदा। एसडीएम ज्योति मित्तल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान खरखौदा सहित आसपास बने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर जांच की और केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट रूप से आदेश जारी किए कि परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाया जाए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप पर भी सख्ती से कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित करवाना सभी केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। अगर किसी परीक्षा केंद्र नकल होती मिलती है तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाहरी हस्तक्षेप को लेकर भी केंद्र अधीक्षक को सख्ती बरतने के आदेश दिए।
फोटो 27- गोहाना के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीवार के पास खड़ी महिला के हाथ पर प्रश्न लि