फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संत निरंकारी समागम में भेजी 10 बसें, कई रूटों पर परेशान रहे यात्री

Tue, 19 Nov 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/ गोहाना। सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से सोमवार को 10 बसें भोड़वाल माजरी में चल रहे संत निरंकारी समागम में भेजी गई। इससे कई लोकल रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 के नियम लागू होने के बाद दिल्ली में जाने वाली बीएस-4 मानक की बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में सोनीपत से दिल्ली, जयपुर, आगरा जैसे रूटों पर बीएस-6 की बसों को रवाना किया जा रहा है। वहीं सोमवार को संत निरंकारी समागम में जिले से 10 बसें भेजे जाने से कई लोकल व लंबे रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रही। सोमवार को दिन भर दिल्ली, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़ सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
21 नवंबर तक रोजाना रवाना की जाएंगी बसें
यात्रियों को 21 नवंबर तक बसों की कमी का सामना करना होगा। बस अड्डे से संत निरंकारी समागम में पहुंची संगत को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोजाना बसें रवाना की जाएंगी। सोनीपत बस अड्डे से मंगलवार को 15, बुधवार को 25 व वीरवार को 15 बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि समागम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसका सीधा असर विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में पहुंचे हैं श्रद्धालु
संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 77वां निरंकारी संत समागम 16 से 18 नवंबर तक आयोजित किया गया। इसमें देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। समागम समाप्त होने के बाद लाखों भक्त अपने-राज्यों को लौटने लगे हैं। जिन्हें ले जाने के लिए रोडवेज बसों की मांग की गई है।


सोनीपत व गोहाना सब अड्डे से 10 बसें संत निरंकारी समागम में भेजी गई हैं। यह बसें समागम के समापन होने पर श्रद्धालुओं को विभिन्न राज्यों में छोड़ने जाएंगी। इस दौरान कई रूटों पर बसों की कमी हो सकती है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें