फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ने छात्राओं के बयान किए दर्ज

Tue, 19 Nov 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के एक विद्यालय में मामले की जांच के लिए सोमवार को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी पहुंची। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व पुलिस टीम उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रवीन जोशी ने सिलसिलेवार तरीके से छात्राओं से बात कर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही बीते सप्ताह मामले में पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी ली। इसमें उन्हें बताया गया कि कुछ युवकों को चिन्हित कर लिया गया है। चेयरपर्सन ने बताया कि उम्मीद है कि मंगलवार को स्कूल में घुसने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। स्कूल के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल के पीछे जो बस स्टैंड है उनकी दीवारें भी काफी छोटी हैं। परिवहन विभाग को लिख दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर दीवारों को ऊंचा उठाने का काम करें। उन्होंने बताया कि स्कूल में जहां पर दीवारों पर फेंसिंग नहीं है, वहां पर भी फेंसिंग करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे की छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसके अलावा जहां पर खामियां मिली, उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के आदेश चेयरपर्सन ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें