फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिता का शव लेने से बेटे ने किया इनकार, हत्यारों को पकड़ने की मांग; कहा-हमारी जान को भी खतरा

Mon, 01 Jun 2026 02:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

परिजनों का कहना है कि बार-बार सुरक्षा बढ़ाने की मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुजाना गांव निवासी विजय सैनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए लिया जाएगा। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बार-बार सुरक्षा बढ़ाने की मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा पिता की आरोपियों ने हत्या कर दी। मृतक के बेटे सुनील सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या से पहले दो बार पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन न तो सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

परिजनों का आरोप है कि संजय अपनी पत्नी की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। आरोपी से लगातार खतरा बना हुआ था, जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई थी। उसके बाद भी परिवार की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। उन्हें और उनके बच्चों को अभी भी जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें