कासिम विहार कालोनी में 60 साल के वृद्ध ने चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे राहुल एंक्लेव कालोनी की किशोरी पास की कासिम विहार कालोनी में छोटे भाई को ढूंढने गई थी। आरोप है कि वहां यशवंत ने उसे धोखे से घर में बुला लिया तथा चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद किशोरी ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपी वृद्ध को दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामा के घर आई किशोरी से रेप
लोनी के सादुल्लाबाद में मामा के घर आई 12 साल की किशोरी को पड़ोसी युवक ने हवस का शिकार बना डाला। रात के समय किशोरी छत पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे मुंह दबाकर दूसरी छत पर ले गया था। परिजनों ने युवक के विरुद्ध रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।