फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन की गोलियां खाकर छह छात्राएं बीमार

Tue, 03 Dec 2013 07:40 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल स्थित राजकीय मिडिल स्कूल गहली में आयरन की गोलियां खाने से छह छात्राओं की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इनमें से चार छात्राओं का नारनौल के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्राओं को सोमवार को मिड-डे मील के बाद आयरन की गोलियां दी गई थीं।

जानकारी के अनुसार आयरन की गोलियां खाने के कुछ समय बाद विद्यार्थियों ने कक्षा अध्यापक को पेट दर्द की शिकायत की थी, लेकिन शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचते ही सातवीं की मोनिका, रुचिका, सपना, सुहानी, पूनम और नसीब ने चक्कर आने, उल्टी व पेट दर्द की शिकायत की।

छात्राओं की तबियत ज्यादा बिगड़ती देखकर स्कूल प्रशासन ने एंबुलेंस बुला ली। सुबह दस बजे एंबुलेंस पहुंचने पर शिक्षकों ने छात्राओं को नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों ने मोनिका, रुचिका, सपना और सुहानी की गंभीर हालत को देखते दाखिल कर लिया, जबकि पूनम और नसीब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें