हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने पटना में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय जूनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 25 सदस्यीय प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है।
हरियाणा शतरंज टीम 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने कहा कि टीम में भिवानी के रविंद्र गोयत, हिमांशु चौहान, योगेश सोलंकी, मनीष कुमार और श्रुति रापड़िया, दादरी के रिंकी शर्मा, सुप्रिया शर्मा, उदित रोहिल्ला, कमिल शर्मा और राहुल, नारनौल के अभिषेक यादव, तृप्त शर्मा, नेहा, नमन, राहुल वर्मा, महेंद्रगढ़ के अक्षय, राहुल यादव, लाडवा (हिसार) के दीपक पूनिया, रोहित, फरीदाबाद के अमित सिंह, कैथल के मनदीप, संदीप, कुरुक्षेत्र के अरिन अग्रवाल, किन्शुक बंसल, निसिम अग्रवाल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता के विजेताओं को एक नैनो कार और अशोका ग्रुप कप, दूसरे और तीसरे रनरअप को लैपटॉप, चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को टैबलेट के अलावा शीर्ष चालीस में स्थान बनाने वालों को एक-एक मोबाइल फोन पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।