फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक ने पीया फिनाइल, बाथरूम में मिला बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 May 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। शहर के वार्ड नंबर-7 में सोमवार को एक व्यक्ति के घर के बाथरूम में फिनाइल पीने का मामला प्रकाश में आया है। गनीमत रही कि समय रहते उसकी पत्नी ने उसे देख लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वार्ड नंबर-7 निवासी मुकेश सोमवार को अपने घर पर ही मौजूद था। परिजनों के अनुसार, वह लघुशंका के बहाने बाथरूम में गया था। काफी देर बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं आया तो पत्नी को चिंता हुई।
विज्ञापन

मुकेश की पत्नी ने जब बाथरूम में जाकर देखा तो वह दंग रह गई। मुकेश बेहोशी की हालत में फर्श पर गिरा हुआ था और उसके पास ही फिनाइल की एक खाली शीशी पड़ी थी। परिजनों की मदद से मुकेश को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया जिसके बाद मुकेश की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। पत्नी के अनुसार, आत्मघाती कदम का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें