फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक पर चाकू से हमला, 10-15 वार किए

Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। शहर पुलिस चौकी के सामने एक युवक अमनदीप सिंह पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर मंगा सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर अमनदीप पर 10-15 वार किए। इससे अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य हमलावर मंगा सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
घायल अमनदीप सिंह जंगीर सिंह कॉलोनी का निवासी है। उसने बताया कि बुधवार रात चार-पांच लोग उनके घर में चोरी की नीयत से घुस आए थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की थी जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार सुबह वह पुलिस चौकी से शिकायत लिखवाने पास के सीएससी केंद्र जा रहा था। इसी दौरान मंगा सिंह अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। हमलावर ने अमनदीप के मुंह, कंधे और पीठ पर लगातार वार किए। राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी मंगा सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें