फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कालांवाली से युवक को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बदमाशों ने मंडी कालांवाली से एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने अपहृत के भाई को फोन कर धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बारूराम निवासी वार्ड नंबर चार कालांवाली ने बताया कि उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं। उसने बताया कि उसका लड़का गगन उर्फ गगू
शनिवार को शाम सात बजे घूमने के लिए मंडी की ओर गया था। करीब आठ बजे उसके छोटे बेटे विशाल के फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि गगन का अपहरण कर लिया है। उसे बचा सकते हो तो बचा लो। इतना कहकर व्यक्ति ने फोन काट दिया और मोबाइल बंद कर दिया। उसने अपने स्तर पर अपने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसे डर है कि आरोपी उसके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे दें। युवक को अगवा किए जाने से परिवार के लोग काफी सहमे हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस से बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें