फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। रानियां खंड के गांव गिदड़ावाली में एक विवाहित युवक ने घर के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बलजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह उम्र 28 साल निवासी गिदड़ावाली के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पूर्व बलजीत सिंह की शादी अमनदीप कौर से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी दोनों में झगड़ा रहता था। इसी घरेलू कलह के कारण बलजीत सिंह परेशान रहता था और उसने घर के कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों को जब मामले का पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें