फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टास्क पूरा करने के झांसा देकर युवक से ठगे 3.36 लाख रुपये

Sun, 03 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने सेक्टर-13 निवासी युवक से ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.36 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

साइबर थाना इंचार्ज कपिल सिहाग ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी कि 24 अप्रैल को उसे इंटरनेट पर नामी कंपनियों के उत्पादों को लाइक करने के लिए मैसेज मिला। लिंक खोलते ही वह टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में सानिया नाम की आईडी से संदेश आया कि टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। पहले उसे जूते और कपड़ों को लाइक करने का टास्क दिया गया जिसमें उसे 500 रुपये का मुनाफा हुआ। इसके बाद रमेश दुबे नाम के व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया जिसने अलग-अलग टास्क के बहाने कुल 3.36 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें