फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव सकताखेड़ा में खाद से भरी ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पलटी ट्राली
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल के गांव सकताखेड़ा के समीप शनिवार को खाद से भरी ट्राॅली पलटने से 38 वर्षीय युवक की माैत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खाद से भरी ट्रॉली सड़क में धंस गई। उसे निकालने के प्रयास में ट्राॅली पलट गई। ट्राॅली के नीचे दबने से युवक मौत हुई। युवक की पहचान पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव भूदड़ निवासी 38 वर्षीय शरीफ सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शरीफ सिंह मिट्टी और पराली से तैयार खाद शनिवार को राजस्थान लेकर जा रहे थे। ट्रॉली धंसने के बाद वह अपने साथी राजस्थान के टिब्बी निवासी सेवक सिंह के साथ टायर के नीचे से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दाैरान ट्रॉली उन पर पलट गई। हादसे में सेवक सिंह तो किसी तरह बच निकले लेकिन शरीफ सिंह मिट्टी और खाद के नीचे दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शरीफ सिंह के 12 और 14 साल के दो बेटे हैं।
चौटाला चौकी से जांच अधिकारी एएसआई बेअंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शरीफ के पिता स्वर्ण सिंह के बयानों पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें