संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, अपूर्व गर्ग निवासी गांव घड़साना राजस्थान शुक्रवार को अपने रिश्तेदार विजय के साथ किराये की गाड़ी करके दिल्ली जा रहा था। रात को गाड़ी जब हिसार रोड पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में गंभीर चोट आने से अपूर्व गर्ग की मौत हो गई जबकि विजय व चालक सुखदीप सिंह निवासी गंगानगर घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता राजपाल का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।