फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतनगर कॉलोनी में युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारने के बाद बाहर बैठे परिजन । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नशा परिवारों को बर्बाद कर रहा है। जिले में नशा इस कदर फैल चुका है कि अब नशे के नहीं मिलने के कारण इसके आदी खुद को बर्बाद तक कर रहे हैं। शहर के प्रीत नगर में नशे की पूर्ति ना होने पर ससुराल में रह रहे एक युवक ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेगू रोड स्थित प्रीत नगर की गली नंबर 11 में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद हुई घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी आर्यन चौधरी भी मौके पर पहुंचे स्थिति का मुआयना किया। मृतक के ससुर फतेह सिंह ने बताया कि दामाद भूप सिंह चिट्टे का सेवन करता था। नशे की पूर्ति नहीं हो रही थी, इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। सोमवार दोपहर के समय उसने देसी कट्टे से मकान के बरामदे में गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फतेह सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसके बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद दामाद भूप सिंह उसके पास आकर रहने लगा। भूप सिंह दड़बी गांव का रहने वाला था और अपने साले की मौत के बाद ससुराल में ही रहता था। नशे का आदी होने के कारण वह घर में भी मारपीट करता था। मृतक भूप सिंह की तीन बेटियां है।
भूप सिंह द्वारा खुद को गोली मारी की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे है। भूप सिंह ने देसी कट्टे से गोली मारी है। पारिवारिक मामले के कारण उसने खुद को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा।

व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारने मामले की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें