सीआईए सिरसा टीम ने चेकिंग के दौरान गांव पोहड़का क्षेत्र से सवार युवक को 45 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान अमरजीत निवासी पोहड़का के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव पोहड़का क्षेत्र में देखकर सामने से रहे कार सवार युवक ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 45 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।