फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुलेट सवार युवक 764 ग्राम अफीम संग गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने गांव बणी के पास बुलेट बाइक सवार राजवीर को 764 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। राजवीर गांव बणी का निवासी है। पुलिस ने उसके विरुद्ध थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल के अनुसार, टीम रानियां क्षेत्र से गांव बणी जा रही थी। इसी दौरान राजवीर ने पुलिस वाहन देखकर अपनी बाइक वापस मोड़ ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई। मामले की आगामी जांच थाना रानियां पुलिस को सौंपी गई है। अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें