फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक सेतिया ने खून से लिखा पत्र, मुख्यमंत्री ने मांगा हिसाब

Mon, 23 Nov 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। ​विधायक गोकुल सेतिया को हिरासत में लेते समय अपने खून से लिखा पत्र दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बीच रविवार को सियासी टकराव सामने आया। विधायक सेतिया ने शहर की बदहाल व्यवस्था पर खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से विधायक की मांग पर जारी बजट का हिसाब मांगा। उन्होंने विधायक से खर्च का ब्योरा भी मांगा। इस घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका भी चर्चा में रही। भगत सिंह चौक पर पुलिस ने सेतिया को रोककर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मुख्यमंत्री को पत्र सौंपने जा रहे थे। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। विधायक को करीब तीन घंटे बाद छोड़ा गया। सेतिया का विरोध शहर की सफाई, पानी, सीवरेज, सड़कों और ऑटो मार्केट की खराब स्थिति से था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें