संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली पुलिस ने 267 ग्राम अफीम के साथ स्कूटी सवार तस्कर अनिल को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएनसी प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम सोमवार रात गश्त पर थी। अनाज मंडी डबवाली क्षेत्र में एक स्कूटी सवार व्यक्ति संदिग्ध दिखा। पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कूटी से 267 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।