सिरसा। नेजाडेला बाईपास पर तीन युवकों ने ट्रक चालक पर चाकू से हमला कर दिया और मरा हुआ समझकर भाग गए। चालक के हाथ, पैर व गर्दन पर चोट आई है। सदर थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव नेजिया खेड़ा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। सोमवार को वह गांव बुर्ज कर्मगढ़ से कारपेट लोड करके आ रहा था। नेजाडेला बाईपास पर उसने ट्रक खड़ा कर दिया और ट्रक की बेल्ट टाइट करने लगा। इसी दौरान अज्ञात युवक ट्रक के केबिन में घुस गया। अनिल ने युवक से केबिन में घुसने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उक्त युवक के दो साथी आ गए। इसके बाद तीनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। संवाद