फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेकोरेशन का काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Sat, 25 Jan 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर एक युवक पर तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी साहिल ने बताया कि वह डेकोरेशन का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने चाचा के लड़के साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर बरनाला रोड पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। उक्त युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लग गए। डर के मारे उसके चाचा का लडक़ा भाग गया। साहिल का कहना है कि तीनों युवकों के पास तेजधार हथियार था। उक्त तीनों ने उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें