फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधवा के साथ डरा धमका कर 9 माह तक संबंध बनाता रहा युवक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दिए बयान में 31 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जनवरी 2023 में भारत नगर निवासी सुनील जबरन उसके घर घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं रहेगा। इससे वह डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक से परेशान होकर उसने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर महिला थाना आए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें