फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चुनरी रंगने वाला युवक 256 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) डबवाली ने 256 ग्राम हेरोइन के साथ चुनरी रंगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूनुस खान की निशानदेही पर सप्लायर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली ललित कुमार ने बताया कि एएनसी को सूचना मिली कि यूनुस खान मलोट रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास हेरोइन की खेप पहुंचाने आ रहा है। इसके बाद एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में टीम ने निगरानी की। कुछ देर बाद कंधे पर काला बैग लेकर आए युवक को रोककर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार दिव्यांशु मित्तल की मौजूदगी में तलाशी ली गई। बैग से 256 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर आरोपी यूनुस खान को काबू कर दिया।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार यूनुस खान 11वीं तक शिक्षित है और चुनरी रंगने का काम करता है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पैसों के लालच में नशा तस्करी से जुड़ने की बात स्वीकार की। आरोपी के बयान के आधार पर हेरोइन उपलब्ध कराने वाले सप्लायर को भी मामले में नामजद किया गया है। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी ललित कुमार ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी से संबंधित सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 या नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी में दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें