सिरसा। अपने प्यार को सच्चा साबित करने के चक्कर में 19 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोली खा ली। नाजुक हालत में उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
गुरु तेग बहादुर नगर के 19 वर्षीय युवक एक लड़की से प्यार करता है। इस प्यार को सच्चा साबित करने के चक्कर में वीरवार को उसने सल्फास की गोली खा ली। परिजन उसे नागरिक अस्पताल सिरसा में लेकर आए। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उसके शरीर से जहर निकालने का प्रयास किया। हालात गंभीर होती देखकर युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद