मां सरस्वती की प्रतिमा के सक्षम दीप प्रज्जवलित करते हुए मुख्य अतिथि अभय चौटाला।
रानियां। गांव कुस्सर में दी ब्रिलियंट स्कूल में शनिवार को शहीद ए आजम भगत सिंह खेल एकेडमी का शुभारंभ समारोह रखा गया। जिसमें इनेलो के प्रदेश महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित किया जाए।
विधायक ने कहा कि रानियां के क्षेत्र में नशा अपने जड़ें जमा चुका है। सिरसा और फतेहाबाद दोनों जिलों में नशा तेजी से बढ़ रहा है। सत्ता में बैठे लोग नशे को खत्म करने के बजाय बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इस दौरान खेल के मुकाबले भी करवाए गए। हाॅकी एकेडमी के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इनेलो के प्रदेश महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। शहरों में लोगों ने खेल एकेडमी को इनकम का साधन बना रखा है। मोटी फीस लेकर बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है, ऐसा नहीं होना चाहिए। देशहित व राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए एकेडमी के अंदर कम शुल्क लेकर गरीबों के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाए। अभय चौटाला ने कहा कि गांवों व शहर में से नशे के खात्मे के लिए कमेटियां बनाई जाए। इस दौरान गांव के सरकारी स्कूल के अध्यापकों ने एक मांगपत्र सौंपकर ई लाइब्रेरी बनाने की मांग रखी। अभय चौटाला गांव में ई लाइब्रेरी बनाने पर अपनी सहमति जताई।
इस मौके पर जिला प्रधान कश्मीर सिंह करीवाला, चेयरमैन मनेाज सचदेवा, संदीप सिहाग, रामकुमार नैन, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन मौजूद रहे।