फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों से बंधे अधिकारियों ने कमर दर्द के बीच किया योग

Wed, 22 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
योगा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
आदेशों से बंधे अधिकारी अपना कमर दर्द भूल मंगलवार को रामलीला मैदान में आ डटे। करीब एक घंटे तक योगासन किए। कुछ अधिकारी योग करते हुए मोबाइल के साथ चिपके रहे। लोगों के साथ-साथ इनेलो, कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। भाजपा कार्यकर्ता भी ना के बराबर शामिल हुए। मैदान में हर रोज टहलने आने वाले बच्चों तथा लोगों ने मजबूर होकर योग किया। इसके बावजूद अधिकतर मैदान खाली रहा।
विज्ञापन


लाइव रिपोर्ट :- रामलीला मैदान सुंदर पार्क सा प्रतीत होता है। हर रोज काफी लोग इसमें समय बिताने के लिए आते हैं। आज भी काफी संख्या में लोग जमा हैं। कुछ लोग पार्क के इर्द-गिर्द टहल रहे हैं। अचानक प्रशासनिक अमले ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। फटाफट मैट बिछानी शुरू कर दी हैं। पार्क में आए लोगों को मैट पर बैठाया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बैठना शुरू हो गए हैं।

कार्यकारी एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार नौरंग दास, डीएसपी सत्यपाल यादव, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, बीईओ बलजिंद्र सिंह भंगू, एसएमओ एमके भादू, बिजली निगम के एसडीओ मोहन लाल आदि योग करने पहुंचे हैं। कई अधिकारी सहन न होने वाले कमर दर्द के बावजूद आदेशों से बंधकर योग करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद स्कूली बच्चे योग करने के लिए पहुंचे हैं। बच्चे कह रहे हैं कि वे नहीं आना चाहते थे, उन्हें इतनी सुबह आने पर मजबूर किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि भीड़ जुटाने के लिए ही बच्चों को दबाव के तहत लाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बावजूद प्रशासन आमजन को अपने साथ जोड़ने में असफल साबित हुआ है।

अधिकतर मैदान खाली पड़ा है। योग करते-करते अधिकारी मोबाइल भी सुन रहे हैं। बिजली निगम के एसडीई मोहन लाल मोबाइल योग करते हुए नजर आ रहे हैं। रिफ्रेशमेंट के रूप में योग साधकों को केले बांटे जा रहे हैं। लेकिन रिफ्रेशमेंट कम पड़ गई है। ऐसे में सरकारी अमले को रिफ्रेशमेंट नहीं दी जा रही। भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों को मैदान में लाने के लिए बीईओ बलजिंद्र सिंह भंगू को सम्मानित किया गया। योगाचार्य ओमप्रकाश को भी प्रशासन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। करीब 250 लोग योग करने पहुंचे। जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

योग का राजनीतिकरण
रामलीला मैदान में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे योग का राजनीतिकरण हो गया है। भाज पा के एक दो नेताओं को छोड़कर कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। यहां तक की इनेलो तथा कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से खुद को पूरी तरह से अलग रखा।

मैं हर रोज काम योग करता हूं
आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत की संस्कृति को सभी देश नमन कर रहे हैं। लोगों को इसे अपनाना चाहिए। यहां तक मेरी बात है मैं हर रोज काम योग करता हूं। मैं पूरी तरह से फिट हूं।
विज्ञापन

-प्रशांत कुमार, कार्यकारी एसडीएम, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें