फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कच्चे कर्मचारियों ने दिया धरना, डीसी काे सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कर्मचारी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर वीरवार को सर्व कच्चा कर्मचारी संघ से संबंधित कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के पक्ष में लघु सचिवालय के पास धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता पब्लिक हेल्थ के ब्रांच प्रधान महेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, रमेश सैनी, नहर पटवार संघ के प्रधान अशोक पटवारी, पावर कॉरपोरेशन के राज्य सचिव अविनाश कंबोज, सर्कल सचिव करणी सिंह भाटी, प्रेम फौजी, रमेश कंबोज, धर्मपाल सैनी आदि मौजूद थे।

यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी, जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यूनियन द्वारा पंचायतों के अधीन ट्यूबवेल पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन लागू करने, बैंकों में खातों के माध्यम से वेतन जमा करवाने, श्रम कानूनों को लागू करवाने के लिए कर्मचारियों का ईपीएफ काटने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जिसके विरोध में कच्चे कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। धरने के बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें